पहचान बनानी है Er. Rajan Soni
पहचान बनानी है तो,
मेहनत करना होगा।
आने वाली हर बाधाओ से,
निडर हो लड़ना होगै।
मंजिल पाने के लिए,
धैर्य तो रखना होगा।
पथ पर चलते-चलते
असफलताओं को भी गले लगाना होगा।
दुर्गम पथ को देख कहीं,
विचलित मन से भी लड़ना होगा।
अगर डगर को छोड़ दिए तो,
हार का हार पहनना होगा।
बन सच्चा पथिक तुम आगे बढ़ना,
जब तक शक्ति है मन में,
तब तक तुम संघर्ष करना।
कभी भीड़ भरी सड़कों पर तो,
कभी निर्जन वन में चलना होगा।
सफर में साथ ना कोई तेरे होगा,
अकेले ही तुम्हें मंजिल तक पहुंचना होगा।
साहस को संग में रखना,
सच्चाई का ही साथ पकड़ना।
कभी सीधे रास्ते मिलेंगे तुमको,
तो कभी ऊंचे पर्वत चढ़ाना होगा।
पहचान बनानी है तो,
मेहनत करना होगा।
इंजी.राजन सोनी "निर्मय"
अम्बेडकर नगर,उत्तर प्रदेश
8601240497
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें