हमने भी उनकी होशियारिया देखी है Er. Rajan Soni

 


हमने भी उनकी होशियारियाँ देखी हैं,
हर बात में उनकी अदाकारियाँ देखी हैं।
समझते रहे वो हमें नादान उम्रभर,
हमने भी उनकी सारी तैयारियाँ देखी हैं।

हम चुप रहे तो इसे कमजोरी समझ बैठे,
हमने उनकी आँखों की मक्कारियाँ देखी हैं।
वो समझे कि हमें खबर ही नहीं उनकी चालों की,
हमने तो उनकी हर एक गद्दारियाँ देखी हैं।

वक़्त आने पर हिसाब देना पड़ेगा,
हमने खामोशी में भी समझदारियाँ देखी हैं।
आज जो अपनी होशियारी पर इतराते हैं,
हमने कल उनकी हार की तैयारियाँ देखी हैं।

✍️ इंजीनियर राजन सोनी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोई संग नहीं है Er. Rajan Soni

हिंदी की महिमा Er. Rajan Soni